हिंदी
मुजफ्फरनगर: स्कूल से लौट रही छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म(Source:Dynamite News)
Muzaffarnagar: जिले के कथैया थाना क्षेत्र से एक बेहद ही शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। स्कूल से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता बुधवार की दोपहर स्कूल से पढ़ाई कर अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और अपहरण कर सुनसान जगह ले गए। वहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। दरिंदगी के बाद आरोपियों ने पीड़िता को गंभीर हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गए।
पीड़िता किसी तरह घर पहुँचकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन ने 8 बजे रात के आसपास घटना की जानकारी डायल 112 को दिया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने पीड़िता को थाने लाकर बयान दर्ज कर पीड़िता को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा। अनुसंधान की जिम्मेदारी दरोगा प्रिया सिंह को सौपी गई है।
डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि कथैया थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म की घटना दर्ज हुई है। घटना में शामिल एक आरोपी मदन सहनी के पुत्र कुमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अपराध में फरार दूसरे आरोपी आयुष कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 23 April 2026, 4:51 PM IST
Topics : BreakingNews Crimenews gangrape Muzaffarnagar uppolice