हिंदी
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी (फोटो - डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है।
इस बार 10वीं और 12वीं की टॉपर्स दोनों छात्राएं ही हैं।
10वीं की टॉपर्स की सीतापुर की कशिश वर्मा बनीं हैं। 12वीं की टॉपर्स शिखा बनीं है।
इस वर्ष 10वीं में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 97.83% अंक लाकर टॉप किया है। वहीं 12वीं में शिखा वर्मा ने 97.60% लाकर टॉप किया है।
इस वर्ष करीब 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं।
हाईस्कूल टॉपर्स
हाईस्कूल की परीक्षा में दो छात्राएं संयुक्त रूप से टॉपर रही है। इनमें कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा शामिल है। दोनो ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। कशिश वर्मा सीतापुर और अंशिका वर्मा बाराबंकी की रहने वाली है।
पिछले सालों की तरह, इस बार भी लड़कियों ने ही टॉप स्थान हासिल किए हैं।
सीतापुर की कशिश वर्मा ने 10वीं कक्षा की परीक्षाओं में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, शिखा वर्मा ने 12वीं कक्षा में राज्य में टॉप किया। दोनों छात्राएँ एक ही स्कूल की हैं। ये दोनों छात्राएँ महमूदाबाद स्थित बाबू राम सावित्री देवी स्कूल में पढ़ती हैं।
इसके अलावा, इसी ज़िले की एक छात्रा अर्पिता ने 10वीं कक्षा की परीक्षाओं में राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है। उसे 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। अर्पिता भी, महमूदबाद में स्थित बाबू राम सावित्री देवी स्कूल की ही छात्रा है।
Location : prayagraj
Published : 23 April 2026, 4:17 PM IST