Delhi Murder Case: बायोमेट्रिक नहीं खुला, लेकिन खून ने खोल दिया राज… आरोपी से पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

दिल्ली की इस दर्दनाक वारदात ने पूरे देश को हिला दिया है। एक होनहार छात्रा की जिंदगी कैसे एक खौफनाक मोड़ पर खत्म हो गई और कैसे आरोपी ने वारदात के बाद भी ठंडे दिमाग से सब कुछ किया, यह कहानी कई अनसुलझे सवाल छोड़ जाती है। जांच में ऐसे खुलासे हुए हैं जो सोचने पर मजबूर कर देंगे।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 23 April 2026, 2:36 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली के साउथ-ईस्ट इलाके अमर कॉलोनी में सीनियर IRS अधिकारी की बेटी की रेप और हत्या के मामले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। जांच में जो खुलासे हुए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। पुलिस ने 22 अप्रैल को आरोपी राहुल मीणा को द्वारका से गिरफ्तार कर लिया।

पहले से थी वारदात की योजना?

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल बिल्डिंग के हर कोने से परिचित था। उसे पता था कि घर में एंट्री कैसे करनी है और किस समय माता-पिता बाहर जाते हैं। वह सुबह के समय स्टडी रूम में घुसा, जहां पीड़िता UPSC की तैयारी कर रही थी।

जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने लैंप और भारी वस्तु से हमला किया। गंभीर चोट लगने के बाद वह बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप किया। बाद में वह उसे घसीटकर नीचे कमरे में ले गया।

IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: CCTV में दिखा सच, जिसने खोल दी खौफनाक साजिश की परतें

खून से सना फिंगरप्रिंट और बायोमेट्रिक लॉक

आरोपी ने घर के लॉकर को खोलने के लिए पीड़िता के खून से सने हाथ का इस्तेमाल किया, लेकिन बायोमेट्रिक लॉक काम नहीं किया। इसके बाद उसने पेचकस की मदद से लॉकर तोड़कर कैश और ज्वेलरी लूट ली। लूटपाट के बाद उसने खून लगे कपड़े और जूते बदलकर पीड़िता के भाई के कपड़े पहन लिए और मौके से फरार हो गया।

आरोपी की आदतों ने खोला राज

पुलिस सूत्रों के अनुसार राहुल मीणा ऑनलाइन गेमिंग, खासकर 3-पत्ती, का आदी था। पैसों की जरूरत और गलत संगति ने उसे अपराध की दुनिया में धकेल दिया। वह पहले भी महिलाओं के साथ अपराध कर चुका था। जांच में यह भी सामने आया कि एक दिन पहले उसने राजस्थान के अलवर में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था और धमकी देकर दिल्ली भाग आया था।

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी के साथ दरिंदगी के बाद हत्या… नौकर पर शक!

12 घंटे में कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस ने CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान की। एक संदिग्ध व्यक्ति को घर में घुसते और बाहर निकलते देखा गया, जिसके कपड़े और बैग में बदलाव था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने 15 टीमों का गठन किया और हरियाणा, राजस्थान, यूपी सहित कई राज्यों में छापेमारी की। मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में क्या सामने आया?

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने वारदात से पहले रेकी की थी। उसे पता था कि घर में सुरक्षा कम है और पीड़िता अकेली पढ़ाई करती है। पुलिस को शक है कि यह सिर्फ लूट का मामला नहीं था, बल्कि पहले से रची गई साजिश थी।

Location :  New Delhi

Published :  23 April 2026, 2:36 PM IST

Advertisement