हिंदी
फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़ (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
Fatehpur: जिले के खखरेडू थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के पुलिस की इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लग गई। पुलिस ने बदमाश अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की दो बकरियां, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और नगदी बरामद की।
पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश पर 25 हजार रुपये के इनामी रखा हुआ था। बदमाश की पहचान गुड्डू उर्फ सोहेल कुरैशी के रूप में हुई है। शातिर खागा कोतवाली के बहलोलपुर ऐलई का निवासी है।मुठभेड़ खखरेडू थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव के पास हुई।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इनामी बदमाश के भीमपुर गांव में होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश खागा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ फतेहपुर समेत अन्य जनपदों में 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। सीओ दुर्गेश दीप ने बताया कि उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
Location : Fatehpur
Published : 30 April 2026, 2:19 PM IST