लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में गोरखपुर में उबाल, जानें पूरी खबर

राजधानी लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबरों पर बुलडोजर कार्रवाई और उनके शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज की घटना ने पूरे प्रदेश के वकील समाज को आक्रोशित कर दिया है। इस निंदनीय घटना के विरोध में गोरखपुर जनपद की विभिन्न तहसीलों में अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

Updated : 18 May 2026, 3:08 PM IST
google-preferred

Gorakhpur:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबरों पर बुलडोजर कार्रवाई और उनके शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज की घटना ने पूरे प्रदेश के वकील समाज को आक्रोशित कर दिया है। इस निंदनीय घटना के विरोध में रविवार को गोरखपुर जनपद की विभिन्न तहसीलों में अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। खजनी तहसील में बार एसोसिएशन के बैनर तले वकीलों ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

क्या है पूरी खबर?

खजनी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील वार भवन में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं ने 17 मई 2026 को लखनऊ में हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं के चेंबरों को बुलडोजर से ध्वस्त करने के बाद जब वकीलों ने वैधानिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया, तो उन पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया। इस घटना से न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों की गरिमा को गंभीर ठेस पहुंची है।

न्यायिक प्रक्रिया पर हमला

बैठक के बाद अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम खजनी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राज्यपाल महामहिम को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन ने मांग की कि इस प्रकरण में दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए तथा प्रभावित अधिवक्ताओं को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। ज्ञापन में कहा गया, “अधिवक्ताओं के साथ किया गया यह व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य और निंदनीय है। यह न केवल वकील समुदाय का अपमान है, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं और न्यायिक प्रक्रिया पर हमला है।”

Road Accident: फरेंदा में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल, जिला अस्पताल रेफर

दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा तथा पूरे प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर बार एसोसिएशन खजनी के अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, महामंत्री चन्द्र मौलि शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वरचंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता महेश दुबे, दरगाही प्रसाद, रामप्रीत यादव, कमलेश कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार सिंह, संजय पांडेय, पूर्णमासी यादव, शशि शेखर सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

UP Weather Alert: यूपी में आसमान से बरस रही आग, 24 मई तक हीट वेव का यलो अलर्ट; जानें कब मिलेगी राहत

गौरतलब है कि लखनऊ की इस घटना ने पूरे उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता वर्ग में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। विभिन्न जिलों में बार एसोसिएशन सक्रिय रूप से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वकील समुदाय न्यायिक स्वतंत्रता और अपनी गरिमा की रक्षा के लिए एकजुट नजर आ रहा है।

Location :  Gorakhpur

Published :  18 May 2026, 3:08 PM IST

Advertisement