‘ऑपरेशन सवेरा’: डायल-112 टीम ने बुजुर्गों से किया संवाद, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

सुल्तानपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में 'ऑपरेशन सवेरा' अभियान चलाकर वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने की पहल की। डायल-112 की पीआरवी टीमों ने बुजुर्गों के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना, सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद का भरोसा दिलाया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 4 August 2026, 7:01 PM IST
google-preferred

Sultanpur: उम्र के इस पड़ाव पर सबसे ज्यादा जरूरत सुरक्षा और अपनापन महसूस कराने की होती है। इसी सोच के साथ सुल्तानपुर पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक संवेदनशील पहल करते हुए 'ऑपरेशन सवेरा' अभियान चलाया। इस अभियान के तहत डायल-112 (पीआरवी) की टीमें जिलेभर में पंजीकृत बुजुर्गों के घर पहुंचीं, उनका हालचाल जाना और भरोसा दिलाया कि किसी भी मुश्किल घड़ी में पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।

घर-घर पहुंची पुलिस, जाना कुशलक्षेम

पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में मंगलवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। डायल-112 की पीआरवी टीमों ने पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर उनसे आत्मीय बातचीत की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, दैनिक जीवन और अन्य आवश्यकताओं की जानकारी ली।

एक पल में छिन गई दो जिंदगियां… तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने मचाई तबाही, सुल्तानपुर में दो युवतियों की दर्दनाक मौत

सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक हर पहलू पर हुई चर्चा

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बुजुर्गों से पूछा कि उन्हें किसी बाहरी व्यक्ति, पड़ोसी या परिचित से किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है। इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य, खान-पान और रहन-सहन की भी जानकारी ली गई ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते मदद उपलब्ध कराई जा सके।

अकेले रह रहे बुजुर्गों को दिया भरोसा

जो वरिष्ठ नागरिक अकेले रह रहे हैं, उन्हें पुलिस ने विशेष रूप से आश्वस्त किया कि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत डायल-112 या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा और सहायता प्राथमिकता रहेगी।

कौन था वो नकाबपोश हमलावर…. सुल्तानपुर में देर रात गूंजी गोलियां, पुरानी रंजिश को लेकर हुआ जानलेवा हमला

'ऑपरेशन सवेरा' का उद्देश्य क्या है?

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि 'ऑपरेशन सवेरा' का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, उनके साथ नियमित संवाद बनाए रखना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के बुजुर्गों के प्रति पुलिस की संवेदनशील और मानवीय सोच को भी दर्शाता है।

Location :  Sultanpur

Published :  4 August 2026, 7:01 PM IST

Related News

Advertisement