कौन था वो नकाबपोश हमलावर…. सुल्तानपुर में देर रात गूंजी गोलियां, पुरानी रंजिश को लेकर हुआ जानलेवा हमला

सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 3 August 2026, 1:45 PM IST
google-preferred

Sultanpur: सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर गोलीकांड की घटना सामने आई। अझुई और महाराजगंज गांव के बीच अज्ञात बाइक सवार हमलावर ने बंधुआकला थाना क्षेत्र के अतागंज निवासी सफीर बेग उर्फ मोहम्मद सफीर मिर्जा को गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को दी सूचना

घायल सफीर बेग ने घटना के तुरंत बाद रात करीब 10:23 बजे यूपी 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।

यहां भी पढ़ें: Sultanpur: पटेला में युवक को रोककर मारपीट, सोशल मीडिया पर फैला कट्टे का झूठ; जानिए क्या है पूरा मामला?

बेहतर इलाज के लिए लखनऊ किया गया रेफर

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी जांच के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ भेज दिया गया। फिलहाल उनका उपचार जारी है और चिकित्सक उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।

पुरानी रंजिश को माना जा रहा घटना का कारण

प्रारंभिक जांच में पुलिस इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश को कारण मान रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है।

यहां भी पढ़ें: Sultanpur: बाप-बेटा मिलकर चला रहे थे नशे का धंधा; पुलिस ने 2,278 किलो गांजे संग दबोचा

पुलिस बोली- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

थाना प्रभारी कुड़वार प्रवीण यादव ने बताया कि घायल के पेट में गोली लगी है और बेहतर इलाज के लिए उसे लखनऊ भेजा गया है। पीड़ित पक्ष से प्रार्थना पत्र मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया। मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Location :  Sultanpur

Published :  3 August 2026, 1:45 PM IST

Related News

Advertisement