Sultanpur: पटेला में युवक को रोककर मारपीट, सोशल मीडिया पर फैला कट्टे का झूठ; जानिए क्या है पूरा मामला?

पटेला में युवक से मारपीट के बाद सोशल मीडिया पर कट्टे के इस्तेमाल की खबर तेजी से वायरल हुई, लेकिन जांच में सामने आया कुछ और ही सच। आखिर पुलिस ने क्या खुलासा किया और एक आरोपी तक कैसे पहुंची? जानिए पूरी रिपोर्ट।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 2 August 2026, 8:16 PM IST
google-preferred

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में पटेला के पास युवक से मारपीट के मामले में सोशल मीडिया पर कट्टे के इस्तेमाल की वायरल सूचना को पुलिस ने भ्रामक बताया है। पुलिस का कहना है कि जांच में हथियार के इस्तेमाल की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बाजार जाते समय चार लोगों ने की मारपीट

पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को सुनील पांडे मोटरसाइकिल से बल्दीराय बाजार जा रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।

Sultanpur: बाप-बेटा मिलकर चला रहे थे नशे का धंधा; पुलिस ने 2,278 किलो गांजे संग दबोचा

कट्टे के इस्तेमाल की खबर को पुलिस ने बताया गलत

घटना के बाद सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि मारपीट के दौरान कट्टे का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि पुलिस ने जांच के बाद स्पष्ट किया कि मामले में ऐसे किसी भी हथियार के इस्तेमाल के साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस ने वायरल सूचना का खंडन करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

एक आरोपी की पहचान

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चार अज्ञात आरोपियों में से एक की पहचान कर ली गई है और उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

Sultanpur: पेट्रोल-डीजल की अफवाहों को लेकर बड़ा अपडेट, DSO ने की ये अपील

कानून-व्यवस्था सामान्य होने का दावा

क्षेत्राधिकारी बल्दीराय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Location :  Sultanpur

Published :  2 August 2026, 8:16 PM IST

Advertisement