एक पल में छिन गई दो जिंदगियां… तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने मचाई तबाही, सुल्तानपुर में दो युवतियों की दर्दनाक मौत

सुल्तानपुर के गोसाईगंज क्षेत्र में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 3 August 2026, 6:54 PM IST
google-preferred

Sultanpur: सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मौलागंज के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क पर जा रही दो युवतियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवतियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वाली युवतियों की पहचान लोटरिया टाटिया नगर निवासी 20 वर्षीय मंकी निषाद पुत्री प्रकाश निषाद और 22 वर्षीय पार्वती निषाद पुत्री लाल बहादुर निषाद के रूप में हुई है। दोनों की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें- पुरानी दुश्मनी का अंजाम इतना खौफनाक होगा, किसी ने नहीं सोचा था… पिपराइच हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही गोसाईगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और कार की रफ्तार कितनी थी।

ये भी पढ़ें- मांगें पूरी नहीं हुईं तो शुरू होगी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, बरेली कॉलेज में धरने पर बैठे छात्र नेता

सड़क हादसों को लेकर फिर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं में कई परिवार अपने अपनों को खो देते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Location :  Sultanpur

Published :  3 August 2026, 6:54 PM IST

Advertisement