सोनभद्र जिला अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, डायल 112 पर आई थी कॉल, जानें ताजा अपडेट
सोनभद्र जिला अस्पताल में बम की सूचना पर मचा हड़कंप, पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने घंटों चलाया तलाशी अभियान। बाद में सूचना फर्जी निकली। पुलिस अब कॉलर की तलाश में जुटी है और एडिशनल एसपी ने सख्त कानूनी कार्रवाई का ऐलान किया है।