‘ऑपरेशन सवेरा’: डायल-112 टीम ने बुजुर्गों से किया संवाद, सुरक्षा का दिलाया भरोसा
सुल्तानपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में ‘ऑपरेशन सवेरा’ अभियान चलाकर वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने की पहल की। डायल-112 की पीआरवी टीमों ने बुजुर्गों के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना, सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद का भरोसा दिलाया।