Follow UP: FIR दर्ज होने के बाद नोएडा की रुचिका सिंह का पूरा परिवार गायब, CJP Protest में पीएम मोदी पर की थी अभद्र टिप्पणी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में नोएडा निवासी रुचिका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार उनका फ्लैट बंद मिला है और परिवार भी वहां नहीं है। मामले में जांच जारी है तथा पुलिस विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 31 July 2026, 10:38 AM IST
google-preferred

Noida: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली नोएडा की रुचिका सिंह अब मुसीबत में फंस चुकी है। रुचिका सिंह के अलावा उनका पूरा परिवार मुसीबत में है। मुकदमा दर्ज होने के बाद रुचिका सिंह अपने पूरे परिवार के साथ गायब हो गई। उनके फ्लैट पर ताला लगा हुआ है। पुलिस रुचिका को ढूंढ रही है, लेकिन वह फरार चल रही है।

सोशल मीडिया पर हुई वीडियो वायरल

रुचिका सिंह नोएडा के सेक्टर-168 में रहती है। रुचिका ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में पहुंचकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें दिख रहा है कि रुचिका सिंह गाली भी दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद में रहने वाली स्मृति सिंह ने रुचिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। मुकदमा दर्ज होने के बाद रुचिका का पूरा परिवार फरार हो गया। अब पुलिस रुचिका की तलाश में जुटी हुई है।

CJP छात्र आंदोलन के फूड वॉलंटियर जुनैद मलिक की याचिका पर कब सुनवाई? अखिलेश यादव के सामने रखा मुद्दा

कहां रहती है रुचिका सिंह?

नोएडा के अलावा दिल्ली पुलिस भी रुचिका की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि रुचिका नोएडा में स्थित एक मॉल में काम करती है और सेक्टर-168 में स्थित लोटस जिंग सोसाइटी में रहती है। रुचिका के खिलाफ थाना एक्सप्रेसवे में मुकदमा दर्ज किया गया।

कंगना रनौत और CJP प्रवक्ता सौरव दास में जुबानी जंग, ‘बेकार-बेरोजगार’ से लेकर ‘कॉकरोच’ तक पहुंची बात

कौन है स्मृति सिंह, जिन्होंने करवाया मुकदमा दर्ज?

स्मृति सिंह जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की नेत्री और गाजियाबाद महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष है। इसके अलावा स्मृति सिंह सुप्रीम कोर्ट की वकील भी है। उन्होंने शिकायत देते हुए कहा कि उन्हें एक वीडियो सोशल मीडिया के जरिए मिला। जिसमें रुचिका सिंह जंतर-मंतर (नई दिल्ली) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रही है। इससे न केवल संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचती है, इसके अलावा उन्होंने जानबूझकर शांति भंग किया है। स्मृति सिंह की शिकायत के आधार पर रुचिका सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

Location :  Noida

Published :  31 July 2026, 10:38 AM IST

Related News

Advertisement