बदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, ससुराल वालों पर गला घोंटकर मारने का आरोप, मायके वालों ने किया हंगामा

थाना कादरचौक क्षेत्र में एक 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर पीटने और गला घोंटकर हत्या करने का लगाया आरोप

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 21 September 2026, 2:27 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं जनपद के थाना कादरचौक क्षेत्र में एक 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर कमरे में बंद करके पीटने और गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

6 लाख के दहेज से भी नहीं भरा लालच का घड़ा; बंद कमरे में मिली नवविवाहिता की लाश, परिजनों ने लगाया आरोप

एक साल पहले हुई थी शादी...

मृतका की पहचान विनीता (22 वर्ष) पत्नी ओमेंद्र निवासी गांव कैथोला, थाना कादरचौक के रूप में हुई है। विनीता का मायका थाना उसहैत क्षेत्र के गांव रिजोला है। परिजनों के अनुसार विनीता की शादी करीब एक साल पहले ओमेंद्र के साथ हुई थी। मृतका के पिता मेगराज ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका दामाद ओमेंद्र शादी के बाद से ही लगातार दहेज की मांग करता था। वह दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। आरोप है कि कल शाम करीब 4 बजे ससुराल वालों ने विनीता को कमरे में बंद करके उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पिता मेगराज ने बताया कि हत्या के बाद दामाद ओमेंद्र ने उन्हें फोन करके झूठी सूचना दी कि विनीता ने जहर खा लिया है और उसे लभारी सीएचसी ले जाया गया है, फिर जिला अस्पताल बदायूं ले जा रहे हैं।

दो नामजद आरोपी अभी बाहर घूम रहे हैं… गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी के पास पहुंचा परिवार, मैनपुरी में बढ़ी हलचल

ससुराल पहुंचे तो मृत पड़ी थी बेटी

सूचना मिलते ही पिता मेगराज जब अपनी बेटी की ससुराल कैथोला पहुंचे, तो वहां विनीता मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। मौके पर केवल ओमेंद्र और उसकी मां विनीता के शव के पास बैठे थे, जबकि परिवार के अन्य सभी सदस्य घर से फरार थे। यह देखकर पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

IIT बॉम्बे स्टूडेंट सुसाइड केस के बाद उबाल: डीन सस्पेंड, प्रशासन ने मानी छात्रों की सभी 18 मांगें

सूचना पर कादरचौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतका के पिता मेगराज ने ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Location :  badaun

Published :  21 September 2026, 2:27 PM IST

Related News

Advertisement