UP Police Encounter: मुजफ्फरनगर में रात के अंधेरे में चली गोलियां, गोकशी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

मुजफ्फरनगर में आधी रात पुलिस और आरोपियों के बीच चली गोलियों से इलाके में सनसनी फैल गई। गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल होकर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 August 2026, 5:17 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: जिले के छपार थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ हो गई। गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया कि थाना छपार क्षेत्र के खुड्डा-खोजानगला मार्ग स्थित एक पॉपलर के बाग में गोकशी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान बाग में मौजूद तीन लोगों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया।

आरोपी को लगी गोली

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी साबिर उर्फ सोनू हड्डी निवासी क्षेत्र छपार गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, मुठभेड़ के दौरान दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। उनकी तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया।

मुजफ्फरनगर की सड़कें बनी तालाब, पहली बारिश में खुली दावों की पोल, पानी में बह गया सिस्टम का “विकास”

आरोपी के कब्जे से बरामद हथियार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक जिंदा गोवंश, गोकशी करने के उपकरण, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

मुजफ्फरनगर के जज रवि कुमार दिवाकर ने बनाया नया रिकॉर्ड, 8 महीने में 22 दोषियों को सुनाई सजा-ए-मौत

मामले में पुलिस की कार्रवाई

फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  18 August 2026, 5:01 AM IST

Advertisement