हिंदी
Muzaffarnagar: महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरि जी महाराज शुक्रवार को मुजफ्फरनगर जनपद स्थित शिव चौक पर पहुंचे थे जहां उन्होंने सबसे पहले भगवान शिव शंकर की आराधना की और उसके बाद राम मंदिर चंदा चोरी के मामले को लेकर मीडिया से रूबरू हुए।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चंदा चोरी की घटना 100 करोड लोगों की आस्था के घर हमला है। मैं इसे भारत की बहुत बड़ी दुर्घटना बहुत बड़ी साजिश मानूंगा क्योंकि यह एक महाअपराध है।
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट में अब कोई नैतिकता नहीं बची है अगर नैतिकता बची होती तो वह अपना त्यागपत्र दे देता इसलिए सरकार को बिना देर किए इन ट्रस्टियों को हटा देना चाहिए और इन सब षड्यंत्र का मेन आदमी नृपेंद्र मिश्रा है जिनके ऊपर भी एक एफआईआर होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत में अब तक जितने अपराध हुए होंगे। उनमें से सबसे बड़े अपराधों में यह अपराधों में माना जाएगा। क्योंकि भगवान राम 100 करोड लोगों की आस्था का विषय है। और उन 100 करोड़ की आस्था के घर पर हमला किया है। अर्थात मुझे कहना चाहिए पुजारी ही अगर मंदिर को लूटे, मेड अगर खेत को खाने लगे तो फिर उस खेत का क्या हाल होगा। इस पर मैं बहुत घर निंदा प्रकट करता हूं।
UP Politics: यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात, कांग्रेस ने चला ये दांव
जब किसी घर में बड़ी चोरी होती है। तो जिस जिसका माल रखा होता है। उन सब को चिंता हो जाती है। तो राम मंदिर में किसी ने सोना दिया किसी ने चांदी दिया किसी ने मुकुट दिया।
उन्होंने कहा कि मैं भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह करूंगा। इन ट्रस्टियों को बिना देर किए हटा देना चाहिए। और सरकार को टेकओवर कर लेना चाहिए। उसको वहां रिसीवर बैठना चाहिए। ताकि एक-एक चीज का हिसाब हो जब आप पूरे देश के चार लाख मंदिरों पर रिसीवर बैठाए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि वास्तव में सही जांच तो जब भी हो सकती है। एक सुप्रीम कोर्ट का एक हाई कोर्ट का जज और एक तीसरा कोई निष्पक्ष आदमी जो एक सामाजिक जीवन में जी रहा हो। और निष्पक्ष को किसी भी संगठन पार्टी का व्यक्ति ना हो ऐसे कम से कम तीन, चार पांच लोगों की एक कमेटी बनानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट का जज उस पर रहे। और अब यह बहुत जरूरी है। राम मंदिर की एक-एक जानकारी जनता को चाहिए ताकि जनता की श्रद्धा ना टूटे।
ऑनलाइन दोस्ती से लेकर फर्जी सिम तक… मुजफ्फरनगर पुलिस ने खोला ठगी का पूरा खेल
उन्होंने कहा कि मंदिर के निर्माण की क्वालिटी की भी जांच होनी चाहिए। जहां उसमें एयरफेयर की जाए तो तो मंदिर के निर्माण की क्वालिटी की भी जांच होनेी चाहिए।
Location : Muzaffarnagar
Published : 27 June 2026, 5:31 AM IST
Topics : Mahamandaleshwar Prabodhanand Giri Muzaffarnagar muzaffarnagar news ram mandir donation theft case statement