मजदूरी करने मुंबई गया था पति, पीछे से 6 महीने की बच्ची को रोता छोड़ आशिक संग फुर्र हुई महिला

न्याजूपुरा के एक गरीब मजदूर ने कथित किसान नेता पर अपनी पत्नी से अवैध संबंध रखने और घर को बर्बाद करने का संगीन आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, उसकी पत्नी दो मासूम बच्चों को कमरे में बंद कर लापता हो गई। अब पीड़ित ने एसएसपी से न्याय और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 9 June 2026, 8:03 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में एक मजदूर ने किसान नेता बताए जाने वाले व्यक्ति पर अपनी पत्नी से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी छह माह की मासूम बेटी और ढाई साल के बेटे को घर में अकेला छोड़कर चली गई थी। अब उसने एसएसपी से न्याय, सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता कर पीड़ित ने अपनी आपबीती सुनाई।

4 साल बाद कथित किसान नेता की एंट्री से बिखरा परिवार

मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान न्याजूपुरा निवासी अजीम ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उसका प्रेम विवाह थाना भवन निवासी जैनब से हुआ था। शादी के बाद सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में उसकी पत्नी का संपर्क शाहपुर क्षेत्र के एक किसान नेता बताए जाने वाले फारूक से हो गया। अजीम का आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही और समझाने के बावजूद स्थिति नहीं बदली। अजीम ने बताया कि वह मजदूरी के लिए अक्सर बाहर रहता है। इसी दौरान 9 मई को उसकी पत्नी दिल्ली के नरेला स्थित किराये के मकान से गायब हो गई और दोनों छोटे बच्चों को घर में बंद छोड़ दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने घर का ताला तोड़कर छह माह की बच्ची और ढाई साल के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने पर अजीम मुंबई से तत्काल दिल्ली पहुंचा।

Muzaffarnagar: 35 मांगों पर भाकियू (तोमर) का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया ये अल्टीमेटम

घर में घुसकर धमकी देने का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि 13 मई को उसके ससुराल पक्ष के लोग और कथित किसान नता उसके घर पहुंचे, जहां उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। अजीम का कहना है कि वह डर के कारण दोनों बच्चों को लेकर मुजफ्फरनगर लौट आया, जहां उसकी मां और बहन बच्चों की देखभाल कर रही हैं। अजीम ने बताया कि उसने तीन जून को एसएसपी मुजफ्फरनगर को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी, किसान नेता और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही खुद और अपने दोनों बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। अजीम का कहना है कि वह एक गरीब मजदूर है और उसे सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य और उनकी सुरक्षा की चिंता है।

 

Location :  Muzaffarnagar

Published :  9 June 2026, 8:03 PM IST

Advertisement