Muzaffarnagar News: गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के चुनाव में संजय और सचिन गुट के बीच कांटे की टक्कर

मुजफ्फरनगर की नवीन मंडी समिति में दि गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान जारी है। 252 सदस्य 31 प्रतिनिधियों का चुनाव कर रहे हैं। शाम तक परिणाम घोषित हो जाएंगे।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 30 June 2026, 6:34 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar:  दि गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के बहुप्रतीक्षित चुनाव को लेकर मंगलवार को नवीन मंडी समिति परिसर में व्यापारियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। एसोसिएशन के 252 सदस्य 31 प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्र पर व्यापारियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली और मतदान शांतिपूर्ण रहा।

संजय मित्तल और सचिन सिंघल गुट के बीच मुकाबला

इस बार का चुनाव दो प्रमुख गुटों के बीच सीधी टक्कर के कारण बेहद चर्चाओं में है। व्यापारिक जगत में मुख्य मुकाबला संजय मित्तल और सचिन सिंघल गुट के बीच माना जा रहा है। दोनों पक्षों ने चुनाव जीतने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया और व्यापारियों से समर्थन जुटाने में पूरी ताकत लगा दी।

Muzaffarnagar: नाले में मिला युवक का शव? हत्या का आरोप, सड़क जाम; जानिये पूरा मामला

सुबह 10 बजे शुरू हुआ मतदान

मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की जाएगी और देर शाम तक परिणाम घोषित होने की संभावना है। चुनाव परिणाम को लेकर दोनों गुटों के समर्थकों में उत्सुकता बनी हुई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए नवीन मंडी समिति परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की सूचना नहीं मिली।

Muzaffarnagar News: बिजली-पानी पर नहीं, अब गौ रक्षा के मुद्दे पर होगा 2027 का रण? जानिए शंकराचार्य का पूरा प्लान

बड़ी संख्या में पहुंचे व्यापारी

चुनाव के दौरान मंडी समिति परिसर में संजय मित्तल, सचिन सिंघल, जितेंद्र कुच्छल, राकेश बिंदल, संजय मिश्रा समेत बड़ी संख्या में व्यापारी, एसोसिएशन के सदस्य और समर्थक मौजूद रहे। मतदान के बाद अब सभी की निगाहें शाम को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जो एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की तस्वीर साफ करेंगे।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  30 June 2026, 6:34 PM IST

Advertisement