मुजफ्फरनगर साइबर पुलिस का बड़ा धमाका, 37 करोड़ के ऑनलाइन फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़

मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस ने फेसबुक पर दोस्ती कर ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1.01 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के शातिर सदस्य बलवन्त जायसवाल को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ के रहने वाले इस आरोपी के बैंक खातों से देशभर में करीब 37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 11 June 2026, 7:36 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर निवेश के नाम पर 1.01 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त बलवन्त जायसवाल छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू हुआ ठगी का खेल

पुलिस के अनुसार, पीड़ित को फेसबुक पर 'गीतिका कपूर उर्फ जीजी' नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी। आरोपी महिला ने बातचीत के दौरान भावनात्मक संबंध बनाकर पीड़ित का विश्वास जीता और DGXC नामक फर्जी वेबसाइट पर ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम से निवेश करने को प्रेरित किया। व्हाट्सएप ग्रुपों में फर्जी मुनाफा दिखाकर पीड़ित से अलग-अलग तारीखों में कुल 1,01,02,000 रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा कराए गए।

Muzaffarnagar Encounter: पुलिस को देखते ही भागा बाइक सवार, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

व्हाट्सएप ग्रुप में दिखाया फर्जी मुनाफा

वेबसाइट पर करोड़ों रुपये का फर्जी लाभ दिखाया गया, लेकिन निकासी के समय आरोपियों ने “फाइनल वेरिफिकेशन”, “डेटा रिपेयरिंग” और “एंटी मनी लॉन्ड्रिंग प्रोसेस” के नाम पर और पैसे जमा कराने का दबाव बनाया। शक होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जांच में सामने आया करोड़ों की ठगी का नेटवर्क

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए बलवन्त को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि अभियुक्त के सेंट्रल बैंक खाते पर 12 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें 8.42 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। IDBI बैंक खाते से जुड़ी 5 शिकायतों में 24.71 लाख और एक्सिस बैंक खाते पर 36 शिकायतों में 29.11 करोड़ की ठगी का खुलासा हुआ है।

एक्सिस और आईडीबीआई बैंक खातों से जुड़े कई मामले

पुलिस ने अब तक ठगी गई राशि में से 24.71 लाख रुपये फ्रीज कर पीड़ित के खाते में वापस कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में पहले भी 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके पास से 5 मोबाइल, 2 लैपटॉप, 15 एटीएम कार्ड व नकदी बरामद हुई थी।

Muzaffarnagar: 35 मांगों पर भाकियू (तोमर) का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया ये अल्टीमेटम

साइबर अपराधियों से सावधान रहने की अपील

पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारकर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल बालकिशन, आकाश चौधरी व सुनील कुमार शामिल रहे।

पुलिस की अपील अनजान व्यक्तियों से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर निवेश न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक या ऐप पर पैसा लगाने से पहले साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  11 June 2026, 7:36 PM IST

Advertisement