बाप रे बाप! देशभर में 800 करोड़ की ठगी, UP STF ने किया वेस्ट यूपी के सबसे बड़े गैंग का खुलासा
उत्तर प्रदेश STF ने क्रिप्टो और विदेशी मुद्रा में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए लोगों को करोड़ों का चूना लगाया। अब तक 700-800 करोड़ रुपये के फंड के लेनदेन की बात सामने आई है और जांच जारी है।