एक झटके में खाली हो गया बैंक खाता, गोरखपुर में साइबर अपराधियों का बड़ा खेल, पीड़ित ने ऐसे बचाए बाकी पैसे
गोरखपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। गीडा थाना क्षेत्र के पिपरी निवासी श्याम मिलन मौर्य के पंजाब नेशनल बैंक खाते से शातिर जालसाज ने लाखों रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने तुरंत साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और खाता ब्लॉक करवाया। गीडा पुलिस ने धोखाधड़ी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।