हिंदी
Symbolic Photo
Gorakhpur: गोरखपुर में मेडिकल कॉलेज रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनका एक साल का बेटा गंभीर रूप से घायल है। रोडवेज बस की टक्कर से हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है।
तेज रफ्तार बनी मौत, सड़क पर बिछ गया मातम
गोरखपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। मेडिकल कॉलेज रोड पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि 28 वर्षीय स्वाति सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनके गोद में बैठा एक साल का बेटा क्रियांश दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
इलाज के लिए निकले थे, रास्ते में टूट गई जिंदगी
हादसा शाहपुर थाना क्षेत्र के जेमिनी रेजिडेंसी के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्र निवासी रामप्रताप सिंह अपनी बहू स्वाति और पोते क्रियांश को बाइक से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ला रहे थे। स्वाति अपने बीमार बच्चे को गोद में लेकर बाइक पर पीछे बैठी थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी।
रवि प्रकाश हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, आखिर इन 5 लोगों ने मिलकर क्यों दिया था वारदात को अंजाम?
मौके पर मौत, मासूम ICU में जिंदगी की जंग
टक्कर के बाद स्वाति सिंह सड़क पर सिर के बल गिर पड़ी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं मासूम क्रियांश दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्वाति को मृत घोषित कर दिया। बच्चे का इलाज ICU में जारी है, जबकि रामप्रताप सिंह भी घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। स्वाति के पति विदेश में हैं और उनकी गैरमौजूदगी में वह अपने ससुर के साथ बच्चे का इलाज कराने निकली थी। अब एक ही झटके में मां की मौत हो गई और मासूम बेटे की जिंदगी खतरे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दिन में रेकी और रात में करते थे चोरी, बलिया पुलिस ने लाखों रुपये के माल के साथ दबोचे 3 शातिर अपराधी
पुलिस ने ड्राइवर को लिया हिरासत में, जांच जारी
हादसे के बाद पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। शाहपुर थाने में मामला दर्ज कर बस को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Location : Gorakhpur
Published : 12 April 2026, 9:59 PM IST