कांवड़ियों की भीड़ के बीच मुजफ्फरनगर में मस्जिद पर लगाए पर्दे, जानिए क्या है कारण

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान मीनाक्षी चौक के पास स्थित मस्जिद को टेंट के पर्दों से ढक दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी इच्छा से लिया गया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 7 August 2026, 3:28 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar : जिले में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंच चुकी है। लाखों शिवभक्त कांवड़िए जिले के अलग-अलग मार्गों से होकर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों की ओर बढ़ रहे हैं। इसी बीच शहर के मीनाक्षी चौक के पास स्थित मोहल्ला अंसारियान की एक मस्जिद को टेंट के पर्दों से ढकने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कदम किसी दबाव में नहीं, बल्कि कांवड़ यात्रा के दौरान बच्चों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

 

बच्चों की सुरक्षा को लेकर लिया फैसला

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अंसारियान मोहल्ले की इस मस्जिद में बच्चों को पढ़ाया जाता है। कांवड़ यात्रा के दौरान यहां से बड़ी संख्या में शिवभक्त गुजरते हैं और भीड़ काफी बढ़ जाती है।

लोगों ने बताया कि बच्चे अक्सर खेलते-कूदते हुए बाहर आ जाते हैं। ऐसे में डर रहता है कि कोई बच्चा भागते हुए कांवड़ियों से न टकरा जाए या किसी श्रद्धालु का जल न गिर जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए मस्जिद के बाहर टेंट के पर्दे लगाए गए हैं।

स्थानीय लोगों ने खुद की व्यवस्था

मोहल्ले के निवासी शहजाद ने बताया कि यह व्यवस्था स्थानीय लोगों ने अपनी इच्छा से की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से कोई दबाव नहीं बनाया गया और न ही किसी अधिकारी ने ऐसा करने के लिए कहा है।

मुजफ्फरनगर : शिव चौक पर कांवड़ यात्रा के बीच मचा बवाल! मोबाइल चार्जिंग को लेकर भिड़ीं महिला कांवड़िए

उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ ज्यादा होती है और बच्चों की आवाजाही को नियंत्रित रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। उनका कहना है कि इससे किसी तरह का विवाद भी नहीं होगा और यात्रा भी शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सकेगी।

नमाज और पढ़ाई की व्यवस्था जारी

स्थानीय लोगों ने बताया कि मस्जिद में आने वाले नमाजी सामान्य रूप से अंदर जाकर नमाज अदा कर रहे हैं। मोहल्ले के लोग ही यहां आते हैं और व्यवस्था पहले की तरह चल रही है। उन्होंने कहा कि पर्दे लगाने का उद्देश्य सिर्फ सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना है। जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

 

Location :  Muzaffarnagar

Published :  7 August 2026, 3:26 AM IST

Related News

Advertisement