Mirzapur News: ट्रेन में 6 साल के बच्चे के साथ पकड़ा गया युवक, GRP की तत्परता से टला बड़ा हादसा

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की सतर्कता से बच्चे के अपहरण की आशंका का मामला टल गया। राजगीर-पटना एक्सप्रेस की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक 6 वर्षीय बच्चे को बरामद कर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस बच्चे की पहचान और पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 22 September 2026, 4:22 PM IST
google-preferred

Mirzapur: रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की सक्रियता से एक बड़ी घटना टल गई। मिर्जापुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर पहुंची राजगीर-पटना एक्सप्रेस की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक 6 वर्षीय बच्चे को बरामद किया और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि ट्रेन के रवाना होने से पहले पुलिस को बच्चे के अपहरण की सूचना मिली थी, जिसके बाद जीआरपी ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

Badaun Ration Scam: कोटेदार की दुकान में 83 कुंतल से ज्यादा राशन गायब, DM के आदेश पर FIR की तैयारी

ट्रेन पकड़ने की तैयारी में था आरोपी

जानकारी के मुताबिक, बिहार निवासी मिथुन कुमार नाम का युवक बच्चे को लेकर ट्रेन से कहीं जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को बच्चे के अपहरण की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जीआरपी ने बिना देरी किए ट्रेन की तलाशी लेने का प्लान तैयार किया। राजगीर-पटना एक्सप्रेस के मिर्जापुर स्टेशन पहुंचते ही पुलिस टीम ने कोचों की जांच शुरू कर दी।

टिकट की दावेदारी के बीच बढ़ी हलचल, सदर 194 में सपा के इन नेताओं ने तेज किया जनसंपर्क; सामने आए कई नाम

कोच तलाशी में मिला बच्चा

जीआरपी ने ट्रेन के कोचों की तलाशी के दौरान कुछ देर बाद 6 वर्षीय बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि आखिर वह बच्चे को कहां ले जा रहा था। 

कोतवाली के शौचालय में युवक की मौत से उबाल: प्रतापगढ़ के पट्टी में अंतिम संस्कार पर अड़े परिजन, छावनी बना गांव

फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी बच्चे के परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  mirzapur

Published :  22 September 2026, 4:22 PM IST

Advertisement