“Free UPI” पर एक्स्ट्रा चार्ज मंजूर नहीं! मैनपुरी में पेट्रोल पंप मालिकों ने दी आंदोलन की बड़ी चेतावनी

मैनपुरी में UPI भुगतान से जुड़े अतिरिक्त चार्ज के विरोध में पेट्रोल पंप संचालक सड़क पर उतर आए। संचालकों ने सरकार से व्यवस्था वापस लेने की मांग करते हुए फैसला नहीं बदलने पर आंदोलन व्यापक करने की चेतावनी दी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 22 September 2026, 3:13 PM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पेट्रोल पंप संचालकों ने यूपीआई भुगतान पर अतिरिक्त चार्ज लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आरडी गुप्ता पेट्रोल पंप पर जिले के कई पेट्रोल पंप संचालक एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर MDR चार्ज की व्यवस्था का विरोध किया और इसे वापस लेने की मांग उठाई।

डिजिटल भुगतान बढ़ने से बढ़ रहा आर्थिक दबाव

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की खरीदारी में बड़ी संख्या में ग्राहक अब यूपीआई के जरिए भुगतान करते हैं। डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल लगातार बढ़ने के बीच अतिरिक्त चार्ज लगाए जाने से पेट्रोल पंप कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ने का दावा किया जा रहा है। संचालकों ने कहा कि इस व्यवस्था का असर सीधे उनके कारोबार पर पड़ सकता है।

दो नामजद आरोपी अभी बाहर घूम रहे हैं… गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी के पास पहुंचा परिवार, मैनपुरी में बढ़ी हलचल

केंद्र सरकार से व्यवस्था वापस लेने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से यूपीआई ट्रांजेक्शन से जुड़े अतिरिक्त चार्ज की व्यवस्था पर पुनर्विचार करने और इसे वापस लेने की मांग की। संचालकों के मुताबिक, यदि बड़ी संख्या में भुगतान डिजिटल माध्यम से होते हैं तो अतिरिक्त शुल्क के कारण उन्हें लंबे समय में लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी

पेट्रोल पंप संचालकों ने कहा कि उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो विरोध प्रदर्शन को आगे और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने सरकार से पेट्रोल पंप कारोबार से जुड़े लोगों की परेशानी को देखते हुए इस व्यवस्था में राहत देने की मांग की।

बीजेपी की विदाई तय, मैनपुरी में स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्यों कहा- छोटे से हाथ मिलाने को तैयार हूं?

संगठन के पदाधिकारी भी रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र भदौरिया और संरक्षक घनश्याम दास गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पेट्रोल पंप संचालक मौजूद रहे। संचालकों ने एकजुट होकर अतिरिक्त चार्ज के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई और सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

Location :  Mainpuri

Published :  22 September 2026, 3:13 PM IST

Related News

Advertisement