पहचान छिपाकर हिंदू युवती को फंसा रहा था मुस्लिम युवक, माता-पिता के साथ पकड़ाया; कचहरी में हुआ जबरदस्त ड्रामा

मिर्जापुर कचहरी में कलावा बांधकर हिंदू लड़की को भगाने पहुंचे मुस्लिम युवक और उसके माता-पिता को वकीलों ने पकड़कर पीटा। आरोपी की मां ने गाजीपुर के दरोगा मनोज मिश्रा का नाम लेकर बड़ा खुलासा किया है। सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Updated : 25 July 2026, 9:32 AM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला कचहरी परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वकीलों ने एक तथाकथित प्रेम प्रसंग के मामले में बड़ा एक्शन लिया। गाजीपुर से एक हिंदू युवती को भगाकर मिर्जापुर कोर्ट में शादी करने पहुंचे मुस्लिम युवक और उसके माता-पिता को अधिवक्ताओं ने रंगे हाथों पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। प्रारंभिक पूछताछ में यह पूरा मामला 'लव जिहाद' से जुड़ा हुआ पाया गया है।

कलावा और तिलक की आड़ में रची गई साजिश

डाइनामाइट न्यूज़ के अनुसार, गाजीपुर का रहने वाला अफजल नामक मुस्लिम युवक अपनी मां और अब्बू के साथ एक हिंदू लड़की को अपने साथ लेकर मिर्जापुर पहुंचा था। उनका मकसद कोर्ट मैरिज करना था।

अधिवक्ताओं की नजर जब इस संदिग्ध जोड़े पर पड़ी, तो उन्हें शक हुआ। वकीलों ने जब युवक से कड़ाई से पूछताछ की और उसके हाथ में बंधा कलावा व माथे पर तिलक देखा, तो माथा ठनक गया। शुरुआती दौर में गुमराह करने की कोशिश के बाद जब दबाव बनाया गया, तब युवक ने अपना मुस्लिम होने और असली पहचान छिपाने की बात कबूल कर ली। हाथ में कलावा और तिलक लगाकर हिंदू लड़कियों को बरगलाने की इस चालाकी को देख अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

यह बी पढ़ें-महराजगंज में मिलावटी और मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई, 6 कारोबारियों पर लगा जुर्माना

दरोगा की संलिप्तता का बड़ा खुलासा

इस हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान मामले में एक नया और सनसनीखेज मोड़ तब आया, जब आरोपी युवक की मां ने पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा कर दिया। युवक की मां ने कैमरे और लोगों के सामने स्वीकार किया कि गाजीपुर जमुनिया के दरोगा मनोज मिश्रा ने उन्हें बकायदा यह भरोसा दिया था कि "कहीं कोई दिक्कत आए, तो मुझे फोन करना।"

दरोगा का नाम सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में भी तरह-तरह की चर्चाएं और सुगबुगाहट तेज हो गई हैं। लोगों का सवाल है कि इस तरह के मामलों में सरकारी मशीनरी और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग किस प्रकार संरक्षण दे रहे हैं।

पुलिस चौकी के हवाले किए गए आरोपी, लड़की के परिजनों को सूचना

घटना की सूचना मिलते ही माहौल गरमा गया। वकीलों और भीड़ ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी युवक और उसके परिजनों को पकड़कर मौके पर मौजूद न्यायालय चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी मां और पिता को हिरासत में ले लिया है। साथ ही, बालिग या नाबालिग के एंगल और मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए हिंदू लड़की के माता-पिता को भी तुरंत मिर्जापुर बुला लिया गया है।

यह भी पढ़ें-बाइक चोरों का खेल खत्म! देवरिया पुलिस ने 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं, 10 वारदातों का किया खुलासा

शासन के कड़े कानूनों के बावजूद बढ़ते मामले

गौरतलब है कि हाल ही में मिर्जापुर में धर्मांतरण को लेकर एक बड़ी और सख्त कार्रवाई देखने को मिली थी, जिसके ठंडे होने से पहले ही इस नए प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है। प्रदेश सरकार द्वारा इस तरह के मामलों को रोकने के लिए कड़े कानून और सख्त निर्देश दिए गए हैं, इसके बावजूद इस प्रकार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फिलहाल, न्यायालय चौकी पुलिस ने सभी आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच-पड़ताल जारी है।

Location :  Mirzapur

Published :  25 July 2026, 9:32 AM IST

Related News

Advertisement