हिंदी
गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार(img: Dynamite news)
Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में मड़िहान पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी अरुण कोल को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी अटारी मोड़ के पास से की गई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को संबंधित मामले में जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मड़िहान थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 184/2026 के तहत गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) में कार्रवाई की जा रही थी। इसी मामले में अरुण कोल वांछित चल रहा था और उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना और साक्ष्यों के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्र के अटारी मोड़ के पास दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण कोल पुत्र रामजग कोल, निवासी जौगढ़ मर्चईया, थाना चुनार, जनपद मीरजापुर के रूप में हुई है।
दिल्ली मेट्रो में किसने चिपकाए सरकार विरोधी पोस्टर?, FIR दर्ज; स्पेशल सेल भी जांच में जुटी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मड़िहान थाने में मुकदमा संख्या 81/2026 भी दर्ज है। यह मामला गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 से संबंधित है।
इसी मामले सहित आपराधिक गतिविधियों से जुड़े प्रकरणों के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित होने के कारण आरोपी की तलाश की जा रही थी।
मड़िहान पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है।
Location : Mirzapur
Published : 24 October 2026, 4:51 PM IST
Topics : crime news gangster act mirzapur news UP News