रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का मिर्जापुर दौरा कल, मां विंध्यवासिनी के दर्शन के साथ पुराने साथियों से करेंगे मुलाकात

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 23 अक्टूबर 2026 को मिर्जापुर पहुंचेंगे। वह मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन करने के साथ अपने पुराने साथियों और शुभचिंतकों से भेंट करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है।

Updated : 22 October 2026, 3:53 PM IST
google-preferred

Mirzapur: भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को मिर्जापुर आ रहे हैं। इस दौरे के दौरान वह मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में दर्शन-पूजन करेंगे और अपने पुराने साथियों से भी मुलाकात करेंगे। लंबे समय बाद अपनी कर्मभूमि रहे मिर्जापुर आने को लेकर प्रशासनिक मशीनरी ने सुरक्षा और अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और रिहर्सल

गुरुवार को पुलिस लाइन मैदान में हेलिपैड को दुरुस्त किया गया। नगर क्षेत्र और आसपास के इलाकों में आसमान में हेलिकॉप्टर को कई चक्कर लगाते देख लोगों में कौतूहल देखा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रक्षामंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सेना के हेलिकॉप्टर ने आकाश मार्ग से इलाके का अवलोकन किया। वहीं, नगर से लेकर विंध्याचल मंदिर तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद नजर आए।

Basti News: घर पर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोग, महिला ने बच्चों समेत जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

राजनीतिक और आत्मीयता भरा रिश्ता

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का मिर्जापुर से जुड़ाव सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि आत्मीयता और पुरानी यादों से भरा है। सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने के बाद भी उनका सहज और सरल स्वभाव नहीं बदला है। जब भी उनके विंध्यवासिनी धाम आने की खबर मिलती है, जनपद के पुराने साथियों और शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ जाती है। उनके पुराने परिचितों में शिक्षण कार्य से जुड़े साथी, राजनीतिक सहयोगी और नगर के तमाम लोग शामिल हैं, जो आज भी उनसे अपने व्यक्तिगत संबंधों को गर्व के साथ याद करते हैं।

चंदौली में डबल मर्डर की आशंका से सनसनी! माइनर में बोरे के अंदर मिले दो युवकों के शव, पहचान में जुटी पुलिस

'ठेठ मीरजापुरी' अंदाज और पुराना अपनापन

राजनाथ सिंह की सबसे बड़ी पहचान उनका सरल व्यक्तित्व है। राजनीति के ऊंचे पदों पर होने के बावजूद पुराने परिचितों से मिलने पर उनका 'ठेठ मीरजापुरी' अंदाज में बात करना और अपनत्व जताना उनके शुभचिंतकों को हमेशा याद रहता है।

Location :  Mirzapur

Published :  22 October 2026, 3:53 PM IST

Related News

Advertisement