हिंदी
चंदौली में डबल मिस्ट्री से सनसनी C
चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को माइनर में संदिग्ध बोरे पड़े दिखाई दिए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब बोरों को खुलवाया, तो अंदर दो युवकों के शव मिले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों युवकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि शव कहीं दूसरी जगह से लाकर यहां फेंके गए होंगे। आखिर दोनों युवक कौन थे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई? पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है।
यह मामला चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र में डेढ़गांवा गांव के पास का है। जानकारी के मुताबिक, सुबह ग्रामीणों की नजर माइनर में पड़े संदिग्ध बोरों पर पड़ी। उन्हें देखकर लोगों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
ये भी पढ़ें- Budaun Diesel Theft Case: गंगा एक्सप्रेसवे के पास ट्रकों से डीजल चोरी, 13 मुकदमों वाला आरोपी समेत 3 गिरफ्तार
सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। जब बोरों को खुलवाया गया, तो अंदर दो युवकों के शव मिले। यह देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों मृतकों की उम्र करीब 30 से 40 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों से जानकारी जुटाकर दोनों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। पहचान सामने आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि दोनों युवक कहां के रहने वाले थे और वे इस इलाके तक कैसे पहुंचे।
ये भी पढ़ें- देवरिया में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर किया कातिलाना हमला, अस्पताल में हालत नाजुक, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
पुलिस को आशंका है कि दोनों युवकों की हत्या के बाद शवों को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से माइनर में फेंका गया हो सकता है। हालांकि, मौत की असली वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चलेगा।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के मुताबिक, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस का जोर मृतकों की पहचान करने और घटना की कड़ियां जोड़ने पर है।
Location : Chandauli
Published : 22 October 2026, 3:36 PM IST