माँ विंध्यवासिनी धाम में नवरात्र की तैयारी अंतिम चरण में, 8 जोन और 21 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र
मिर्जापुर के विंध्याचल में नवरात्र मेला को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर परिसर और गंगा घाट पर सफाई व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन ने मेला क्षेत्र को 8 जोन और 21 सेक्टर में बांटकर व्यवस्था को मजबूत किया है।