हिंदी
ललिता गौतम को न्याय की मांग पर मेरठ में तनाव (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Meerut: बीए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर मेरठ में माहौल अब तनावपूर्व हो गया है। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट (जिला मुख्यालय) पहुंचे और ललिता गौतम को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वो लोग डीएम को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन मुख्य गेट बंद कर दिया गया।
इसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। करीब तीन घंटे तक चले इस धरने को खत्म करने के लिए पुलिस ने लाठी का इस्तेमाल किया। यहां तक एसएसपी ने भी प्रदर्शनकारियों को थप्पड़ मारे। जिसकी वजह से अब मेरठ और वेस्ट यूपी में तनाव बढ़ गया है।
छात्रा ललिता गौतम की हत्या के विरोध में आयोजित दलित महापंचायत में कांग्रेस नेता हेमंत प्रधान, दलित समाज के प्रतिनिधि और कई सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों को पहले ज्ञापन देने की अनुमति थी, लेकिन कई जिलों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से भीड़ बढ़ गई। इसके बाद कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सड़क खाली कर वहीं ज्ञापन देने का आग्रह किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।
क्या आपने नहीं देखा मेरठ में Live Accident का यह वाला खौफनाक वीडियो? हुई ऑन द स्पॉट मौत
करीब शाम 4:00 चार बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने धरना समाप्त कराने के लिए लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों को एसएसपी ने थप्पड़ मारे। इसकी तमात वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दलित महापंचायत में भड़की हिंसा: मेरठ कलेक्ट्रेट का गेट बंद होने पर हंगामा, पुलिस और प्रदर्शनकारी भिड़े#MeerutProtest #LalitaGautamMurder #MeerutPolice pic.twitter.com/Tr3ljJB3fI
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 9, 2026
पुलिस का कहना है कि सड़क जाम होने से आम लोगों को परेशानी हो रही थी, इसलिए प्रदर्शन समाप्त कराया गया। मौके से 50 से 60 लोगों को हिरासत में लिया गया। जिनमें से करीब 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। कुछ लोगों पर पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उनके खिलाफ नए मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ललिता गौतम 15 मई को परीक्षा देने निकली थीं और 17 मई को उनका शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। पुलिस इस मामले में सभी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर सभी दोषियों को फांसी की सजा दी जाए तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई जाए।
Location : Meerut
Published : 9 July 2026, 8:29 AM IST
Topics : Meerut Protest meerut news meerut police UP News