DN Exclusive: मेरठ ललिता हत्याकांड में SSP की थप्पड़बाजी के बाद बढ़ा तनाव, जल्द अखिलेश यादव या सपा प्रतिनिधिमंडल आएगा!
मेरठ के ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। इंसाफ की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और एसएसपी अविनाश पांडेय की कथित थप्पड़बाजी के बाद मामला सियासी रंग ले चुका है। अखिलेश यादव ने घटना की निंदा की है, जबकि सूत्रों के मुताबिक सपा प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने आ सकता है।