Meerut: कैंटीन में चाय पी रहे अधिवक्ता पर अचानक हमला, हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

मेरठ में एक कैंटीन के अंदर जो हुआ, उसने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। चाय पी रहे अधिवक्ता के साथ अचानक ऐसा कुछ हुआ कि माहौल तनावपूर्ण बन गया। पुलिस पहुंची, हंगामा हुआ और फिर आरोपी सबके सामने से गायब हो गया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 14 May 2026, 8:36 AM IST
google-preferred

Meerut: मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रोडवेज बस अड्डे के सामने स्थित एक कैंटीन में बैठे अधिवक्ता पर अचानक हमला कर दिया गया। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और फिर देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

कैंटीन में हुआ हमला

दिल्ली रोड स्थित द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता शिवराज सिंह तोमर अपने एक परिचित के साथ कैंटीन पर बैठे चाय पी रहे थे। उसी दौरान वहां पहुंचे युवक सौरभ कौशिक ने कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल शुरू कर दिया। अधिवक्ता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पीड़ित ने पुलिस को दी सूचना

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कैंटीन में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह अधिवक्ता को आरोपी से बचाया। हमले में अधिवक्ता को चोटें आई हैं। घटना के दौरान ही पीड़ित ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरोप है कि आरोपी पुलिसकर्मियों के सामने भी अभद्रता करता रहा।

Meerut News: घर में अकेली थी किशोरी, तभी हुआ कुछ ऐसा… मोहल्ले में मच गया हड़कंप

मामले में एक और चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

अधिवक्ताओं में नाराजगी

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है और जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। घटना के बाद अधिवक्ताओं में भी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।

Sitamarhi: एंबुलेंस कर्मी स्ट्रेचर पर छोड़ हुआ फरार, इलाज के अभाव में वृद्ध की मौत

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपी की लोकेशन का पता लगाया जा सके। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Location :  Meerut

Published :  14 May 2026, 8:35 AM IST

Advertisement