डाइनामाइट न्यूज का बड़ा असर: खनन विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

डाइनामाइट न्यूज पर अवैध मिट्टी खनन की खबर प्रसारित होने के बाद महराजगंज में खनन विभाग हरकत में आ गया। नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी कर दो जेसीबी और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

महराजगंज:  उत्तर प्रदेश के महराजगंज  जनपद में लंबे समय से धड़ल्ले से चल रहे अवैध मिट्टी खनन के मामले में आखिरकार प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय होती दिखाई दी।

डाइनामाइट न्यूज पर अवैध खनन से जुड़ी खबर प्रमुखता से प्रसारित होने के बाद खनन विभाग ने नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया।कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे दो जेसीबी और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर पुलिस के सुपुर्द करते हुए सीज कर दिया गया।

अवैध मिट्टी खनन की शिकायत

जानकारी के मुताबिक, खनन विभाग की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विभागीय टीम के पहुंचते ही कई लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सबसे बड़ी कार्रवाई करदहा गांव के आसपास की गई, जहां लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थीं।

Sonbhadra News: इमरती कॉलोनी की जलभराव पर डीएम सख्त, बरसात से पहले बड़ा प्लान तैयार…

अवैध खनन की लगातार सूचना

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में खेतों और सरकारी जमीनों से लगातार मिट्टी की खुदाई कर राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। खनन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि ठूठीबारी क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार सूचना मिल रही थी।

Action Against Police: लखीमपुर एसपी का चला हंटर…14 पुलिसकर्मीयों पर गिरी गाज

कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त किया गया

इसी के आधार पर करदहा गांव में छापेमारी की गई, जहां कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य क्षेत्रों में भी अभियान जारी है और अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  13 May 2026, 8:40 PM IST

Advertisement