Action Against Police: लखीमपुर एसपी का चला हंटर…14 पुलिसकर्मीयों पर गिरी गाज

जिले में अनुशासनहीनता के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पिछले करीब एक महीने से बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब चल रहे 14 पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। इनमें महिला सिपाही, मुख्य आरक्षी, डायल-112 स्टाफ, पुलिस लाइन कर्मी, स्वीपर और फॉलोवर शामिल हैं।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 13 May 2026, 6:13 PM IST
google-preferred

Lakhimpur: जिले में अनुशासनहीनता के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पिछले करीब एक महीने से बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब चल रहे 14 पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। इनमें महिला सिपाही, मुख्य आरक्षी, डायल-112 स्टाफ, पुलिस लाइन कर्मी, स्वीपर और फॉलोवर शामिल हैं।

यह कार्रवाई एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने विभागीय अनुशासन बनाए रखने और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से की है।

एक महीने से बिना सूचना ड्यूटी से गायब थे कर्मी

जानकारी के अनुसार, ये सभी पुलिसकर्मी थानों, यूपी-112, पुलिस लाइन और अन्य इकाइयों में तैनात थे, लेकिन पिछले लगभग एक महीने से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे।

एसपी के मुताबिक, लगातार ड्यूटी से गायब रहने की रिपोर्ट मिलने के बाद जांच की गई, जिसमें अनुपस्थिति की पुष्टि होने पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई।

निलंबित कर्मियों की लंबी सूची

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में मुख्य आरक्षी सुनील कुमार (थाना उचौलिया), मनोज कुमार (थाना नीमगांव), नरेंद्र सिंह (थाना ईसानगर), राकेश कुमार (पुलिस लाइन), हरिकांत वर्मा (थाना पढुआ), विवेक मौर्या (पुलिस लाइन), कमलेश कुमार (डायल 112), सतीश कुमार (डायल 112), राजकुमार (डायल 112), हेमेंद्र सिंह (थाना हैदराबाद), महिला सिपाही मीनाक्षी यादव (थाना उचौलिया), रितु गुप्ता (थाना फूलबेहड़), स्वीपर मिलन कुमार (पुलिस लाइन) और फॉलोवर पंकज चौधरी (पुलिस लाइन) शामिल हैं।

विभागीय जांच भी शुरू

एसपी ने बताया कि इन सभी मामलों में विभागीय जांच भी कराई जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पुलिसकर्मी लंबे समय तक अनुपस्थित क्यों रहे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ कर्मी ड्यूटी से गैरहाजिर होकर अन्य कार्यों में लगे हुए थे।

पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई को अनुशासनहीनता पर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Location :  Lakhimpur Khiri

Published :  13 May 2026, 6:13 PM IST

Advertisement