यमुना पुल पर बड़ा हादसा, ट्रेलर ने ट्रैक्टर को मारी जोरदार टक्कर; जानें पूरा मामला

दतौली स्थित यमुना पुल पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें ईंट से लदा ट्रैक्टर तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे यमुना नदी में जा गिरा। हादसे के बाद पुल पर कई घंटे तक अफरा-तफरी मची रही।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 November 2025, 7:29 PM IST
google-preferred

Fatehpur: दतौली स्थित यमुना पुल पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें ईंट से लदा ट्रैक्टर तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे यमुना नदी में जा गिरा। हादसे के बाद पुल पर कई घंटे तक अफरा-तफरी मची रही।

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी भीषण टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिंधाव निवासी गोरेलाल ईंट से भरा ट्रैक्टर लेकर यमुना पुल की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ नीचे नदी में गिर गया, जबकि ट्राली पुल पर फंस गई।

Fatehpur Crime: फतेहपुर में हाईवे किनारे चोरी का सनसनीखेज मामला, निर्माणधीन मकान से लाखों के तार और मशीनें गायब

ड्राइवर ने छलांग लगाकर बचाई जान

हादसे के समय चालक गोरेलाल ने सूझबूझ दिखाते हुए पुल से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ सेकेंड की देरी होती तो हादसा और गंभीर हो सकता था।

5 किलोमीटर लंबा जाम, घंटों फंसे रहे वाहन

हादसा तड़के 3 बजे हुआ, जिसके बाद ट्राली के बीच सड़क पर फंसने से पुल पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सुबह 8 बजे तक लगभग 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जो मुत्तौर तक पहुंच गया।
एंबुलेंस, स्कूल बसें और यात्री वाहन भी जाम में फंस गए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू जारी

हादसे के कई घंटे बीत जाने के बावजूद ट्रैक्टर अब तक नदी से बाहर नहीं निकाला जा सका है। पुलिस और प्रशासन की टीम गोताखोरों की मदद से ट्रैक्टर की सटीक लोकेशन ढूंढने में जुटी हुई है। नदी में जलस्तर ऊंचा और बहाव तेज होने से खोज अभियान में दिक्कतें आ रही हैं।

क्रेन मंगवाई, पुलिस ने संभाला मोर्चा

ट्रॉली को हटाने और ट्रैक्टर को नदी से बाहर निकालने के लिए भारी-भरकम क्रेन मंगाई गई है। पुल पर पुलिसकर्मी यातायात को नियंत्रित करने में लगे हैं, ताकि जाम जल्द खुल सके। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग का भी उपयोग करने की अपील की है।

Fatehpur Protest: ओवरब्रिज के नीचे किसानों का धरना जारी, जानें क्या है मांग

स्थानीय लोगों में दहशत, भारी वाहनों पर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं कि संकरे पुलों पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएँ।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 23 November 2025, 7:29 PM IST