हिंदी
सड़क पर बिछी मक्का या मौत का जाल?
Badaun: बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र से एक गंभीर लापरवाही सामने आ रही है, जहां सड़कें यातायात के लिए नहीं बल्कि मक्का सुखाने के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं। बिलहैत गांव और आसपास के इलाकों में ग्रामीण खुलेआम सड़क पर मक्का डालकर सुखा रहे हैं, जिससे सड़कें फिसलन भरी और खतरनाक बन गई हैं। यह स्थिति किसी भी समय बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकती है।
बिलहैत और आसपास के गांवों को जोड़ने वाली यह ग्रामीण सड़क दिनभर व्यस्त रहती है। यहां से स्कूली बच्चे, दूध वाहन, सब्जी विक्रेता, बाइक सवार और किसान रोजाना आवाजाही करते हैं। लेकिन सड़क के बीचों-बीच और किनारों पर फैली मक्का के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगानी पड़ रही है। कई बार दोपहिया वाहन फिसलकर गिरते-गिरते बचे हैं, जिससे हादसे का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
बदायूं में पैमाइश के दौरान बवाल, पुलिस के सामने लाठी-तलवारें चलीं, 2 घायल
स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या नई नहीं है। पहले भी सड़क पर पड़ी मक्का के कारण कई हादसे हो चुके हैं। कई लोग गिरकर घायल हुए हैं और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है और लापरवाही लगातार जारी है।
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पहले ही साफ निर्देश दे चुका है कि सड़क पर किसी भी प्रकार की फसल नहीं सुखाई जाएगी। यह सार्वजनिक संपत्ति है और इस पर अतिक्रमण कानूनन अपराध है। इसके बावजूद ग्रामीण इन आदेशों को नजरअंदाज कर रहे हैं और खुलेआम सड़क का उपयोग मक्का सुखाने के लिए कर रहे हैं।
बदायूँ-बरेली सीमा विवाद में उलझी कार्रवाई, 2 दिन बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की अनदेखी के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। दिन में सड़क पर मक्का फैली रहती है और शाम होते ही उसे समेट लिया जाता है, जिससे कार्रवाई से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा।
Location : Badaun
Published : 10 June 2026, 9:12 AM IST