हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
Badaun: बदायूं में एक नाबालिग किशोरी की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है, लेकिन इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौत के बाद भी 48 घंटे तक शव सिस्टम और सीमा विवाद की भेंट चढ़ा रहा। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के अमरोली गांव में हुई इस घटना में पुलिस, दो जनपदों और तीन थानों के बीच अधिकार क्षेत्र को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि शव को पोस्टमार्टम तक नहीं भेजा जा सका।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अमरोली गांव की भौगोलिक स्थिति बदायूं और बरेली जनपद की सीमा पर होने के कारण मामला उलझ गया। दातागंज, बिल्सी और बिसौली कोतवाली की पुलिस के साथ-साथ दोनों जिलों की पुलिस के बीच यह तय नहीं हो पा रहा था कि कार्रवाई किसके अधिकार क्षेत्र में होगी।
पुलिस भर्ती परीक्षा: बदायूं-उझानी-कासगंज के छात्रों को बड़ा फायदा, स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी
सीमा निर्धारण को लेकर चल रहे विवाद के कारण करीब दो दिन तक शव को कब्जे में नहीं लिया जा सका। इस दौरान स्थानीय स्तर पर तनाव भी बढ़ता रहा और परिजनों में आक्रोश देखा गया। मामला गंभीर होता देख अंततः प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।
बदायूं के जिलाधिकारी की अनुमति के बाद सोमवार देर रात दातागंज कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया।
बदायूं जिले के उझानी में दर्दनाक ट्रेन हादसा, महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दातागंज कोतवाल के अनुसार, मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Location : Badaun
Published : 8 June 2026, 4:37 PM IST