पुलिस भर्ती परीक्षा: बदायूं-उझानी-कासगंज के छात्रों को बड़ा फायदा, स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी

बदायूं में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने बड़ी राहत दी है। इज्जतनगर मंडल ने बरेली-मथुरा-बरेली रूट पर परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जो 8, 9 और 10 जून तक संचालित होगी।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 8 June 2026, 12:37 AM IST
google-preferred

Budaun : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। इज्जतनगर मंडल ने बरेली-मथुरा-बरेली रूट पर परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जिससे हजारों छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह विशेष ट्रेन 8, 9 और 10 जून को तीन दिनों तक चलाई जाएगी। इस सेवा का उद्देश्य परीक्षा के दौरान होने वाली भीड़ को नियंत्रित करना और अभ्यर्थियों को सुरक्षित व समयबद्ध यात्रा उपलब्ध कराना है।

सुबह बरेली से चलेगी ट्रेन

05309 बरेली-मथुरा परीक्षा स्पेशल ट्रेन रोजाना सुबह 4:00 बजे बरेली जंक्शन से रवाना होगी। यह ट्रेन बदायूं स्टेशन पर 4:48 बजे पहुंचेगी और इसके बाद उझानी, सोरों शूकर क्षेत्र, कासगंज, सिकंदरा राव और हाथरस सिटी होते हुए सुबह 8:45 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।

एटा में 11 लाख की संपत्ति पर लगा सरकारी ताला, गैंगस्टर को लगा बड़ा झटका

वापसी में भी मिलेगी सुविधा

वापसी के लिए 05310 मथुरा-बरेली स्पेशल ट्रेन दोपहर 1:10 बजे मथुरा से चलेगी। यह ट्रेन शाम 4:35 बजे बदायूं पहुंचेगी और शाम 5:50 बजे बरेली जंक्शन पर यात्रा पूरी करेगी। इस व्यवस्था से परीक्षा देकर लौटने वाले अभ्यर्थियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

छात्रों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

परीक्षा के दौरान बढ़ती भीड़ और परिवहन की समस्याओं को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है। इससे न सिर्फ सामान्य ट्रेनों पर दबाव कम होगा बल्कि छात्रों को सड़क मार्ग की तुलना में सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा भी मिल सकेगी। बदायूं, उझानी और कासगंज क्षेत्र के परीक्षार्थियों को इस ट्रेन का सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

रेलवे का बयान

इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। उन्होंने सभी यात्रियों से समय से स्टेशन पहुंचने और रेलवे के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Location :  Budaun

Published :  8 June 2026, 12:37 AM IST

Advertisement