हिंदी
गणतंत्र दिवस समारोह में बोले जयवीर सिंह
Mainpuri: जनपद मैनपुरी के पुलिस लाइन ग्राउंड में आज 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और विभिन्न विभागों के अफसरों की मौजूदगी रही। गणतंत्र दिवस की परेड की सलामी उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने ली। इस अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला और विभिन्न टुकड़ियों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की।
परेड के बाद कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि देश आज अपना 77वां संविधान स्थापित करने का गणतंत्र दिवस मना रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों, जनपद मैनपुरी के नागरिकों और समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। मंत्री ने कहा कि संविधान ने देश को मजबूती दी है और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ किया है।
प्रयागराज में शंकराचार्य से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और सनातन धर्म को लेकर कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी मिस सनातन है या सनातन मिस भारतीय जनता पार्टी ऐसा कुछ नहीं है। सब कुछ ठीक हो जाएगा।” उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की परंपराएं और संस्कृति सभी के लिए सम्मान का विषय हैं।
गणतंत्र दिवस आयोजन
वित्तीय अनियमितताओं पर गिरी गाज, मैनपुरी वन विभाग में DFO हटे, लिपिक निलंबित; जानें पूरा मामला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव द्वारा बीजेपी पर हर चीज प्रूफ करने की बात कहे जाने पर जयवीर सिंह ने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है। उन्होंने कहा कि सब कुछ न्यायसंगत और कानून के तहत होना चाहिए। पारदर्शिता से ही देश मजबूत बनेगा और आगे बढ़ेगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि साफ-सुथरी प्रक्रिया लोकतंत्र को महान बनाती है।
SIR को लेकर अखिलेश यादव द्वारा मतदाता सूची में एक वोटर के दो-दो वोट होने के आरोप पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अगर किसी को कोई शिकायत है तो उसे दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 6 फरवरी तक नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम में संशोधन के लिए फॉर्म-8 की प्रक्रिया चल रही है। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध हैं।
Mainpuri Crime: ससुराल से लौटते युवक की संदिग्ध मौत, मैनपुरी में फैली सनसनी
2 करोड़ 89 लाख मतदाताओं को सस्पेंड किए जाने के सवाल पर जयवीर सिंह ने कहा कि कम या ज्यादा की बात नहीं है। जो भी मतदाता असंवैधानिक है, उसे वोटर लिस्ट से हटाया जाना चाहिए। निर्वाचन आयोग का उद्देश्य साफ, पारदर्शी और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करना है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत हो।
Location : Mainpuri
Published : 26 January 2026, 1:52 PM IST