हिंदी
महराजगंज के परतावल ब्लॉक में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कार्यक्रम में एक अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी दूल्हा-दुल्हन का सामान लेकर दिखाई दिया। इस प्रकरण के सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। लोग जांच की मांग कर रहे हैं।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दूल्हा-दुल्हन का सामान उड़ाता अधिकारी (फोटो सोर्स डाइनामाइट न्यूज)
Maharajganj: जनपद के परतावल ब्लॉक में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस प्रकरण के सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। लोग जांच की मांग कर रहे हैं।
प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जनपद के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
महराजगंज: सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान दूल्हे-दुल्हन का सामान लेकर भाग रहा अधिकारी, वीडियो वायरल#Maharajganj #BrideandGroomBelongings #AdditionalProgrammeOfficer #MassMarriageCeremony #VideoViral pic.twitter.com/VHXsc7Noyx
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 28, 2026
जानकारी के अनुसार, 13 मार्च को परतावल ब्लॉक में 492 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को विभिन्न घरेलू उपयोग के सामान वितरित किए जाने थे। लेकिन, इसी दौरान एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने पूरे आयोजन की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि परतावल ब्लॉक में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी दिलीप गौतम एक झोले में दूल्हा-दुल्हन को दिए जाने वाले सामान को लेकर तेजी से जाते नजर आ रहे हैं।
वहीं एक ठेकेदार उनका पीछा करते हुए वीडियो बना रहा है और आरोप लगा रहा है कि कार्यक्रम में गड़बड़ी की जा रही है। ठेकेदार वीडियो में यह कहते हुए भी सुनाई देता है कि “अब बहुत लुटवा दिया, अब काम नहीं करूंगा,” जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है।
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक और सरकारी कार्यक्रम में इस तरह की स्थिति कैसे उत्पन्न हो गई। यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो यह न केवल सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़ा करेगा, बल्कि जरूरतमंद जोड़ों के अधिकारों का भी हनन माना जाएगा। हालांकि, संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट बयान भी सामने नहीं आया है।
फिलहाल, मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो सके।