तहसील दिवस में थानेदारों की जगह दारोगा पहुंचे तो भड़के SDM, बोले- वापस जाइए! पांच थाना प्रभारियों को सख्त चेतावनी

महराजगंज सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में श्यामदेउरवा, पनियरा, भिटौली, कोतवाली और घुघली थानों के थानेदारों की जगह दारोगाओं के पहुंचने पर SDM अवनीश कुमार त्रिपाठी नाराज हो गए।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 17 August 2026, 12:54 PM IST
google-preferred

Maharajganj: सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में सोमवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब पांच थानों के थाना प्रभारी खुद फरियादियों की समस्याएं सुनने नहीं पहुंचे और उनकी जगह दारोगाओं को भेज दिया गया। मामला संज्ञान में आते ही सदर एसडीएम अवनीश कुमार त्रिपाठी ने नाराजगी जताते हुए मौके पर पहुंचे दारोगाओं की जमकर क्लास लगाई।

एसडीएम ने साफ शब्दों में कहा कि जब थाना प्रभारी को तहसील दिवस में उपस्थित होना है तो उनकी जगह दारोगा भेजने का क्या औचित्य है।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि श्यामदेउरवा, पनियरा, भिटौली, कोतवाली और घुघली थाना से थाना प्रभारी की जगह दारोगा तहसील दिवस में पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नजर पड़ते ही एसडीएम ने संबंधित दारोगाओं से जानकारी ली। इसके बाद एक-एक कर उन्हें वापस जाने के लिए कहा गया।

ये भी पढ़ें- देवरिया में भीषण हादसा: डिवाइडर पार करते ही आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, एक की मौत; दो की हालत गंभीर

एसडीएम की सख्ती के बाद मौके पर मौजूद दारोगा अपने-अपने थाना प्रभारियों के व्यस्त होने का हवाला देते नजर आए। किसी ने नाग पंचमी, तो किसी ने सावन के सोमवार और मंदिरों में भीड़ के कारण सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारियों के लगे होने की बात कही। दारोगाओं ने अपने अधिकारियों के अन्य जरूरी कार्यों में व्यस्त होने की जानकारी भी दी।

SDM ने क्यों जताई नाराजगी?

हालांकि, एसडीएम इन तर्कों से संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों से फोन पर बात कर स्थिति स्पष्ट की और सख्त हिदायत दी। एसडीएम ने कहा कि तहसील दिवस में थाना प्रभारी की उपस्थिति महत्वपूर्ण है। यदि किसी कारणवश थाना प्रभारी खुद उपस्थित नहीं हो सकते हैं तो इसकी उचित जानकारी और अनुमति होनी चाहिए, मनमाने तरीके से अधीनस्थ को भेजना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस को बदमाशों की खुलेआम चुनौती, अमरोहा में कई राउंड फायरिंग; दो गुटों में गैंगवार कनेक्शन

‘अगली बार कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा’

एसडीएम अविनाश कुमार त्रिपाठी ने थाना प्रभारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में तहसील दिवस में अगर थाना प्रभारी खुद उपस्थित नहीं हुए और उनकी जगह दारोगा को भेजा गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। एसडीएम की सख्ती के बाद मौके पर बना तनाव शांत हुआ।

Location :  Maharajganj

Published :  17 August 2026, 12:54 PM IST

Related News

Advertisement