Maharajganj: ससुराल आए दामाद की संदिग्ध मौत, बरामदे में लटका मिला शव, शरीर पर चोट के निशानों ने खड़े किए बड़े सवाल

महराजगंज के बसन्तपुर राजा गांव में ससुराल आए युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। शव पर चोट के निशान और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस व फोरेंसिक टीम हर पहलू से जांच में जुटी है।

Maharajganj: कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसन्तपुर राजा में सोमवार सुबह एक दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ससुराल में आए युवक का शव घर के बरामदे में गमछे के सहारे लटका मिला, जिससे मामला रहस्यमय हो गया।

जानकारी के अनुसार मृतक दिनेश (लखनऊ जनपद के रहिमाबाद थाना क्षेत्र निवासी) अपनी ससुराल आया हुआ था। सुबह जब घर के बड़े सदस्य खेत में गए थे, तभी घर में मौजूद बच्चों ने उसे बरामदे में लटका देखा और शोर मचाया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।

12 साल पुराना विवाह, दो माह से मायके में रह रही पत्नी

बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी बबिता पिछले लगभग दो महीने से अपने मायके में रह रही थी। दंपति का एक 8 वर्षीय पुत्र भी है। परिवार में पहले से चल रही परिस्थितियों को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

घटना के समय घर में नहीं थे बड़े सदस्य

घटना के समय घर के अधिकांश लोग धान की बेहन काटने के लिए खेत में गए हुए थे। इसी दौरान यह घटना हुई, जिससे शुरुआती जांच में कई सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच शुरू

सूचना मिलते ही बागापार चौकी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए और मामले की जांच शुरू कर दी।

Maharajganj : आखिर क्या है सिद्धार्थनगर धर्म परिवर्तन मामले का सच? कोल्हुई के युवक से पूछताछ के बाद खुलेंगे कई राज

संदेह के घेरे में मौत, कई पहलुओं पर जांच

पुलिस के अनुसार मृतक का पैर जमीन को छू रहा था और शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। इससे मामला और संदिग्ध हो गया है। पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना और अन्य संभावनाओं पर जांच कर रही है।

Maharajganj : अफसरों की लापरवाही पर एक्शन मोड में डीएम, लगाई फटकार

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Maharajganj: मुख्य चौराहे पर अचानक गिरी हाईटेंशन तार, बाइक सवार ने कूदकर बचाई जान; मची अफरा-तफरी

पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई

बागापार चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  15 June 2026, 3:59 PM IST

Related News

Advertisement