पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने राहुल सिंह के परिजनों से की मुलाकात; सीबीआई जांच, 5 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने राहुल सिंह की मौत की CBI जांच, परिवार को 5 करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 18 July 2026, 7:46 PM IST
google-preferred

Siswa Bazar: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने शनिवार को युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के परिजनों से उनके आवास पर मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने राहुल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

सिसवा विधानसभा से वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे सुशील कुमार टिबड़ेवाल, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रतिनिधि के रूप में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतक राहुल सिंह के पिता संजय सिंह तथा बड़े भाई रोहित सिंह से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। पूर्व मंत्री से मिलते ही मृतक के पिता भावुक हो गये और फफक कर रोने लगे।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर राहुल सिंह प्रकरण में निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित किया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ी रही है और आगे भी न्याय की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।

राहुल सिंह के पिता को ढांढस बंधाते हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल (Img: Dynamite News)

जानिए महराजगंज के मेधावी वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत का पूरा सच डाइनामाइट न्यूज़ पर

उन्होंने कहा कि राहुल सिंह एक प्रतिभाशाली युवा वैज्ञानिक थे, जिन्होंने अपने नवाचारों से न केवल महराजगंज, बल्कि पूरे प्रदेश और देश का नाम रोशन किया था। ऐसे होनहार युवा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत कई गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की सच्चाई तभी सामने आ सकती है, जब इसकी जांच सीबीआई से कराई जाए।

पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग

सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने प्रदेश सरकार से मांग की कि राहुल सिंह के परिवार को 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान की जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देकर उन्हें आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक सरकार इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि परिवार की आशंकाओं और मांगों को गंभीरता से लेते हुए सरकार को निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करनी चाहिए।

सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने कहा कि इस पूरे प्रकरण से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवगत करा दिया गया है और उनके निर्देश पर ही वह यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी उठाएगी।

राहुल सिंह के परिजनों से बातचीत करते पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल (Img: Dynamite News)

Rahul Singh Death Mystery: रोशन होने से पहले ही किसने बुझाया चिराग? सिसवा के राहुल सिंह केस के आरोपियों पर बड़ा अपडेट

सपा के कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता पूर्व मंत्री के साथ मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, हरिप्रसाद भालोटिया, जयप्रकाश भालोटिया, मौलाना अनवारुल, इम्तियाज अहमद, नमित भालोटिया, लालजी चौहान, प्रवीण कुमार सिंह, प्रमोद शर्मा, संजय यादव, शैलेश अग्रवाल, जाफर अली, भोला यादव, अभिनंदन पांडेय, घनश्याम मौर्य, अमजद अली, गुड्डू पांडेय, अमरनाथ यादव, हीरालाल जख्मी, राकेश गुप्ता, कैलाश प्रजापति, कुंवर यज्ञदत्त पासवान, तय्यब अंसारी, शिबु बनारसी, दुर्गा रौनियार, नरेंद्र भारती, विमलेश पटेल, मनोज पांडेय, गोपाल अग्रवाल, रमेश रौनियार, राम बचन चौहान, विजय तिवारी, शैलेश सुल्तानिया, सुग्रीव चौहान, हरिशंकर यादव और वकील अहमद, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  18 July 2026, 5:47 PM IST

Related News

Advertisement