हिंदी
हेरोइन तस्कर गिरफ्तार (फोटो: X)
Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विंध्याचल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 99.80 ग्राम अवैध हेरोइन और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सफेद पॉलिथिन बरामद की गई। बरामद हेरोइन को जब्त कर लिया गया है। मामले में थाना विंध्याचल पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
यहां भी पढ़ें: Mirzapur: आखिर मिर्जापुर में ऐसा क्या हुआ कि बढ़ानी पड़ी सुरक्षा? पुलिस भी अचानक हुई अलर्ट, जानिए पूरा मामला
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महेंद्र बिंद उर्फ धर्मेंद्र बिंद, बोतल बिंद, नागा पासी और राजेश उपाध्याय के रूप में हुई है। सभी मिर्जापुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
यहां भी पढ़ें: Mirzapur: खुशियों की जगह पसरा मातम, प्रसूता की मौत पर परिजनों का फूटा गुस्सा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किस जगह सप्लाई किया जाना था। साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Location : Mirzapur
Published : 18 July 2026, 3:57 PM IST