Mirzapur: विंध्याचल पुलिस के जाल में फंसे 4 बड़े तस्कर, ₹20 लाख की हेरोइन जब्त होने के बाद महकमे में क्यों मची खलबली?
मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपये कीमत की हेरोइन के साथ चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।