हिंदी
विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने की समीक्षा बैठक (Img: Dynamite News)
Maharajganj: भारतीय जनता पार्टी के 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने सदर विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों घुघली उत्तरी, शिकारपुर, महाराजगंज देहात, नगर एवं चौक में मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, सेक्टर प्रमुखों एवं सेक्टर प्रभारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर तैयारियों की समीक्षा की।
बैठकों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की रूपरेखा, बूथ अध्यक्षों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, जिम्मेदारियों के निर्धारण, जनसंपर्क अभियान तथा मंडल और सेक्टर स्तर पर समन्वय को लेकर चर्चा की गई। विधायक ने सभी पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें- मैनपुरी जिले में सांपों का खूनी खेल, सात महीने में 194 लोगों को डसा… दो को किया गया रैफर, झाड़-फूंक बनी जानलेवा
विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका बूथ संगठन है। संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही शुरू होती है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता चुनावी सफलता का आधार होती है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।
उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए प्रत्येक बूथ को सशक्त और सक्रिय बनाना पार्टी की प्राथमिकता है। इसके लिए मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर पर निरंतर संपर्क और समन्वय बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ अध्यक्षों से नियमित संपर्क बनाए रखने और सम्मेलन में उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।
Location : Maharajganj
Published : 18 July 2026, 2:44 PM IST