हिंदी
वहलना चौक अब कहलाएगा महाराणा प्रताप चौक (फोटो: डाइनामाइट न्यूज)
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शहर के प्रमुख वहलना चौक का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चौक रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस फैसले के बाद चौक पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ेगी। नगर पालिका के इस निर्णय को शहर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी एक समाज की मांग नहीं थी, बल्कि पूरे जनपद की भावना से जुड़ा विषय था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में लंबे समय से शासन और प्रशासन को ज्ञापन देकर मांग की जा रही थी, जिसके बाद अब यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ है।
यहां भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कांवड़ को छूने की कीमत इतनी भारी पड़ेगी, किसी ने सोचा भी नहीं… फिर सड़क पर मच गया बवाल
विजय प्रताप सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक जाति या वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे देश के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और त्याग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि चौक पर उनकी प्रतिमा स्थापित होने से नई पीढ़ी को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलेगी।
यहां भी पढ़ें: Muzaffarnagar: भाई की मौत, ‘अपनों’ की नीयत खराब, करोड़ों की वसीयत में अपनों ने ही बुना साजिश का जाल
उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष, सभी सभासदों और जनपदवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब शहर में प्रवेश करने वाले लोगों का स्वागत महाराणा प्रताप की प्रतिमा करेगी। इससे मुजफ्फरनगर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान भी मजबूत होगी। इस फैसले का कई सामाजिक संगठनों ने भी स्वागत किया है। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ऐसे फैसले महान विभूतियों के सम्मान के साथ-साथ युवाओं को देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाते हैं।
Location : Muzaffarnagar
Published : 18 July 2026, 5:16 PM IST
Topics : Maharana Pratap Chowk Muzaffarnagar Municipal Board muzaffarnagar news UP News Vahlana Chowk Renamed