हिंदी
ललिता गौतम हत्याकांड में नया ट्विस्ट (Img: Dynamite News)
Meerut: मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड मामले ने इस समय पूरे वेस्ट यूपी में राजनीति को गरमा दिया। जहां अब से कुछ घंटे पहले उत्तर प्रदेश का पूरा दलित समाज योगी सरकार के खिलाफ था, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलग ही काम कर दिया। उन्होंने ना ही केवल दलित समाज को खुश किया, बल्की आजाद समाज पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदशेखर आजाद की मेहनत पर पानी फेर दिया।
दरअसल, मेरठ के स्थित किरोट गांव में रहने वाले ललिता गौतम के परिजनों से योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। करीब आधे घंटे तक हुई मुलाकात में सीएम योगी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि ललिता के हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके साथ योगी आदित्यनाथ ने ललिता गौतम के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद के साथ ललिता के पिता और चाचा को एक-एक मुख्यमंत्री आवास देने का ऐलान भी किया। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों से मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली।
ये भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में बदलेगा शहर का पहचान चिन्ह, वहलना चौक अब कहलाएगा महाराणा प्रताप चौक
शनिवार सुबह पूर्व आईपीएस और मंत्री असीम अरुण ललिता गौतम के परिवार को मेरठ से लेकर गाजियाबाद पहुंचे। यहां PWD गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री योगी ने करीब 30 मिनट तक परिवार से बातचीत की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। परिवार को आयुष्मान भारत, राशन कार्ड समेत पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए गए है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद परिवार के सदस्य वेद प्रकाश ने कहा कि योगी ने भरोसा दिलाया है कि मामले में शामिल किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। जो आरोपी अभी फरार हैं, उन्हें भी सबूतों के आधार पर जेल भेजा जाएगा। परिवार ने कहा कि मुख्यमंत्री की बातों से उन्हें न्याय की उम्मीद बंधी है।
ये भी पढ़ें- Mirzapur: विंध्याचल पुलिस के जाल में फंसे 4 बड़े तस्कर, ₹20 लाख की हेरोइन जब्त होने के बाद महकमे में क्यों मची खलबली?
ललिता के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर 8 जुलाई को मेरठ कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया था। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान SSP अविनाश पांडेय ने कुछ लोगों को थप्पड़ मारे और पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आजाद समाज पार्टी प्रमुख सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी परिवार से मुलाकात की थी।
टीपीनगर क्षेत्र की रहने वाली बीए थर्ड ईयर की छात्रा ललिता गौतम 15 मई को परीक्षा देने घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। 17 मई को उसका शव रोहटा क्षेत्र के उकसिया गांव के गन्ने के खेत में मिला था। पुलिस ने मामले में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान मुख्य आरोपी अंकुश समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक दोस्ती और शक को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या की साजिश रची गई थी।
Location : Meerut
Published : 18 July 2026, 6:20 PM IST