हिंदी
महराजगंज के युवा वैज्ञानिक की मौत का रहस्य
Maharajganj : देश का नाम रोशन करने का सपना देखने वाले युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उनकी मौत से वैज्ञानिक समुदाय में शोक की लहर है। डाइनामाइट न्यूज़ ने इस पूरे मामले को लगातार प्रमुखता से उठाया और हर पहलू को समाज के सामने लाने की कोशिश की। डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का असर यह हुआ कि लखनऊ के विभूतिखंड थाने में राहुल सिंह की मौत के मामले में चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
एफआईआर की कॉपी सबसे पहले डाइनामाइट न्यूज़ आपके सामने लेकर आया है। मृतक के बड़े भाई रोहित सिंह की तहरीर पर दर्ज इस मुकदमे में आरोप है कि राहुल को लगातार मानसिक प्रताड़ना, दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ा। जिससे वह अवसाद में चले गए और अंत उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि, ये सभी आरोप फिलहाल शिकायत और दर्ज एफआईआर का हिस्सा हैं।
जिनकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। कम उम्र में ड्रोन तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने वाले राहुल सिंह की असमय मौत ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर हैं कि आखिर कौन-सी परिस्थितियां थीं। जिन्होंने देश के एक होनहार वैज्ञानिक का सपना अधूरा छोड़ दिया। देखिये होनहार वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत की पूरी इनसाइड स्टोरी डाइनामाइट न्यूज़ पर।
Location : Maharajganj
Published : 17 July 2026, 11:40 PM IST
Topics : Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Rahul Singh Rahul Singh Death Mystery Siswa news young scientist rahul singh