Maharajganj: अमरूद तोड़ने से शुरू हुआ विवाद, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को हिला दिया

महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में अमरूद तोड़ने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। महिला के लाठी से किए गए हमले में 70 वर्षीय मुखलाल शर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 August 2026, 11:14 PM IST
google-preferred

Maharajganj: जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में रविवार को एक मामूली विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया कि एक बुजुर्ग की जान चली गई। गांव में अमरूद तोड़ने को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि गुस्साई महिला ने 70 वर्षीय मुखलाल शर्मा पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग जमीन पर गिर पड़े और उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास के ग्रामीण घायल मुखलाल शर्मा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया।

घटना की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, ताकि मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सके।

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत अमरूद तोड़ने को लेकर हुई थी। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि महिला ने लाठी उठाकर बुजुर्ग पर हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

महराजगंज में मचा कोहराम, मनहूस पोखरे ने निगली मासूम जिंदगियां, तीन किशोरों की डूबकर दर्दनाक मौत; गांव में मातम

पुलिस की कार्रवाई

मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर आरोपी महिला के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नौकरी दिलाने के नाम पर महराजगंज के युवक से 6.86 लाख की ठगी का आरोप, गौतमबुद्ध नगर से जुड़े आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

ग्रामीणों में आक्रोश

धरमौली गांव में इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि एक मामूली बात पर किसी की जान ले लेना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बुजुर्ग मुखलाल शर्मा गांव के सम्मानित व्यक्तियों में गिने जाते थे और उनकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Location :  Maharajganj

Published :  2 August 2026, 11:05 PM IST

Advertisement